रायपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैया अग्रवाल का मानना है कि रायपुर शहर के ज्वलंत मुद्दों , जन हित के मामलों को लेकर सरकार के खिलाफ दमदार और ईमानदार लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है । शहर की जनता अराजक तत्वों के बुलंद हौसलों ,रोज होने वाली अपराधी घटनाओं, नशे के मकड़जाल में फंसते रायपुर को बचाने कांग्रेस से मजबूत नेतृत्व की उम्मीद रखती है।
पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा प्रारंभ की गई बिजली बिल हाफ, गौठान, स्वामी आत्मानंद स्कूल जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के बंद होने से शहर का एक-एक व्यक्ति नाराज है ऐसे समय में कांग्रेस लोकप्रिय और जनहितकारी कार्य को लेकर लगातार संघर्ष करने वाले व्यक्ति का चयन करती है तो निश्चित रूप से शहर में कांग्रेस मजबूत होगी. इंदिरा बैंक घोटाला ,टोल प्लाजा,में वैध मेरा घर अवैध क्यों? जैसे आंदोलन शहर में बढ़ते अपराध ,नशा ,अश्लील आयोजन (न्यूड पार्टी का विरोध), तालाबों को पाटना, गर्ल्स स्कूल गर्ल्स कॉलेज के सामने चौपाटी सहित सैकड़ों मामले है जिनके खिलाफ आवाज उठाई जानी चाहिए ।