मोदी जी के जन्मदिन पर ब्राह्मण पारा वार्ड में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Uncategorized

रायपुर : मोदी जी के जन्मदिन पर ब्राह्मण पारा वार्ड में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
शिविर में 150 लोगों ने जांच कराया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ब्राह्मण पारा वार्ड में पार्षद अजय साहू द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में 150 लोगों ने अपना पंजीयन कराया शिविर में ब्लड प्रेशर शुगर थायराइड एवं अन्य प्रकार की जांच कर दवाई दी गई।

रायपुर होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं हॉस्पिटल रामकुंड के डॉ दिलीप पिम्पले प्राचार्य डॉ निर्मल भोई उप प्राचार्य डॉ योगेश श्रीवास्तव डॉ पंकज कटारिया डॉली रक्सेल डॉ काजल यादव डॉ सोनल रामरख्यानी डॉक्टर अल्फिया तरन्नुम की टीम ने जांच की शिविर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने जांच करा कर किया। इस शिविर में जोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा प्रेम बिरनानी कृष्ण कुमार अवधिया राजू बिरनानी राघवेंद्र ठाकुर आकाश पांडे सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *