बीजापुर, छत्तीसगढ़ : दिनांक: 13/09/2025,बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में हथियार समेत 01 माओवादी का शव बरामद ।मौके से 01 नग 12 बोर बंदूक, बीजीएल लांचर सहित विस्फोटक एवं नक्सल सामग्री बरामद किए गए हैं ।बीजापुर जिले के पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस अभियान के दौरान 13/09/2025 की सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई । सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 01 माओवादी का शव बरामद किए गया हैं । साथ ही मौके से 01 नग 12 बोर बंदूक, 01 नग बीजीएल लाँचर, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुई हैं।चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।ऑपरेशन पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी।