बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीराम जानकी मंदिर समिति का पुनर्गठन, रमेश अग्रवाल बने अध्यक्ष

Uncategorized

बसना : नगर के धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के केंद्र श्रीराम जानकी मंदिर समिति बसना की बैठक स्थानीय मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इस बैठक में बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। समिति के सभी सदस्यगण, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से रमेश अग्रवाल को समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। विधायक डॉ. अग्रवाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्म की रक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु हम सदैव प्रतिबद्ध हैं। श्रीराम जानकी मंदिर समिति बसना न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक भी है। समिति के माध्यम से हम धार्मिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।

बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह पर्व 22 सितम्बर से प्रारंभ होगा। विधायक डॉ. अग्रवाल ने समिति को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व को पूर्व वर्षों की भांति श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव से मनाया जाए। उन्होंने बताया कि अष्टमी तिथि को समिति के तत्वावधान में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें नगर की सांस्कृतिक ऊर्जा का उत्सव रूप देखने को मिलेगा।

विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने यह भी जानकारी दी कि 2 अक्टूबर को श्रीराम जी की भव्य झांकी संकट मोचन हनुमान मंदिर कन्या शाला परिसर से प्रारंभ होकर दशहरा मैदान तक निकाली जाएगी। इसके पश्चात रावण दहन का आयोजन होगा। इस दिन नगरवासियों के मनोरंजन एवं सांस्कृतिक समृद्धि हेतु संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक संध्या (स्टार नाइट) का आयोजन प्रस्तावित है।

नव नियुक्त अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने समिति के सभी सदस्यों एवं हिन्दू समाज से अपील की कि वे इस शक्ति पूजन महोत्सव में सपरिवार सहभागी बनें और धर्म-संस्कृति के इस पर्व को और भव्य बनाएं।

बैठक में प्रमुख रूप से नव मनोनीत अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक जोशी,सचिव अभय धृतलहरे, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सह सचिव निर्मल दास,उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, संरक्षक आनंद मदनानी, राधेलाल अग्रवाल, सदस्य गण श्याम लाल अग्रवाल, रतनलाल अग्रवाल, बलदेव मिश्रा, रितेश अग्रवाल, अमृत चौधरी, भगतराम वाधवा,डाॅ गजानन अग्रवाल, विकास वाधवा, संजय अग्रवाल एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *