रायपुर, 05 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जे.आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अनुरिमा शर्मा ने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, गणित, मैनेजमेंट एवं नैतिक शिक्षा का सार की पुस्तकें दान की। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने पुस्तकें ग्रहण कर प्रमाण पत्र सौंपा। श्रीमती अनुरिमा शर्मा ने बताया कि “नैतिक शिक्षा का सार” किताब आठ जिले के आठ शिक्षकों ने मिलकर लिखा है और इसका अनुवाद तीन भाषा में किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ी हिंदी और अंग्रेजी शामिल हैं, अंग्रेजी में मोरल स्टोरी, हिंदी में नैतिक शिक्षा का सार, एवं छत्तीसगढ़ी में नैतिक शिक्षा के गोठ के नाम से प्रकाशित है | यह स्मृति पुस्तकालय जिला प्रशासन की एक अच्छी पहल है जिसके तहत विद्यार्थियों को शिक्षित होने का मौका मिलेगा और रायपुर के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे | जिले में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा 2500 से अधिक पुस्तकें दान में दी जा चुकी है। ये पुस्तकें जरूरतमंदों के भविष्य निर्माण में लाभकारी साबित होगी।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें। दान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रभात सक्सेना, रोजगार अधिकारी केदार पटेल से मोबाइल नंबर 9406049000 पर संपर्क किया जा सकता है।