चित्रकूट वॉटरफॉल के पास बने मिनी गोवा पर्यटन स्थल पर डूबे 21 वर्षीय अभय सिंह का शव

Uncategorized

रायपुर : 22अगस्त 2025,चित्रकूट वॉटरफॉल के पास बने मिनी गोवा पर्यटन स्थल पर डूबे 21 वर्षीय अभय सिंह का शव घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार दोपहर को बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, अभय सिंह गुरुवार को पिकनिक मनाने के दौरान तेज बहाव में बह गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव के लिए मौके पर जुट गई थी।

बता दे कि लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के मिनी गोवा में गुरुवार को धरमपुरा निवासी अभय नारायण सिंह अपने 6 अन्य दोस्तों के साथ चित्रकोट जलप्रपात से पहले बने मिनी गोवा में घूमने के लिए आया हुआ था, मौज मस्ती के बाद दोस्तों ने नहाने की इच्छा जताई, जहाँ नहाने पानी मे युवक उतर गये, नहाने के दौरान अचानक से अभय नारायण सिंह गहरे पानी मे चला गया, जहाँ दोस्तो ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नही होने पर पुलिस को सूचना दि इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन लांच किया, फिलहाल युवक की खोजबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *