जगदलपुर: आज जिला बाल संरक्षण इकाई महिला बाल विकास विभाग जगदलपुर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिंगपाल दरभा में “बालिका सुरक्षा माह ” अंतगर्त बालिकाओं के लिए सुरक्षित और सक्षम वातावरण तैयार करने बालिका सुरक्षा माह मनाया गया ।इस दौरान बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास के परामर्शदाता रंजीता देवांगन एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिता कश्यप द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिंगपाल दरभा में ” बालिका सुरक्षा माह” पर छात्राओं को मिशन वात्सल्य योजनाओं की जानकारी दी

एवं छात्राओं को गुड टच बेड टच, बाल विवाह मुक्त छ.ग. अभियान, पाक्सो अधिनियम (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम), स्कूलों में किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, बाल श्रम,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व बच्चों को उनके अधिकारों से संबंध में जागरूक किया गया, जिससे वे जागरूक होकर अपनी एवं अन्य बच्चो की सुरक्षा कैसे कर सकती है। सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ हेतु शपथ भी दिलवाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं सहित शिक्षक व शिक्षिका शामिल थे।