रायपुर : मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज का एम्स में निधन हो गया है। उन्हें हार्ट अटैक के बाद एम्स में भरती करवाया गया था। सुषमा स्वराज के परिजन एम्स में ही मौजू हैं। वहीं सरकार के कई बड़े मंत्री एम्स पहुंचने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी भी एम्स पहुंच चुके हैं।
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उन्हें डायलिसिस करवाना पड़ रहा था। उन्होंने केवल पच्चीस साल की उम्र में राजनीति की शुरुआत की थी।
शिवसेना छत्तीसगढ़ के युवानेता अरुण पाण्डेय ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा हैकि शुष्मा स्वराज जैसी महिला नेता देश में दोबारा हो पाना असंभव है, उनकी मृत्यु से देश को क्षति हुई है।