रायपुर : ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक शुरू। विधायक दल की बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का बयान, कहा एक दूसरे को करेंगे *बाय बाय* ,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बोलेंगे *बेस्ट ऑफ लक* , और विधानसभा प्रश्नकाल को लेकर होगी चर्चा , अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होगी चर्चा, कांग्रेस सरकार का आखिरी होगी विधानसभा मानसून सत्र।
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी होगी चर्चा, संविदा कर्मचारी नियमितकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, उस भी चर्चा हो सकती है , विपक्ष पार्टी इस बार ज्वलंत मुद्दों को लेकर विधानसभा में जाने की तैयारी पर है और सत्ता पक्ष से प्रश्नकाल में लगे सवालों का जवाब मांगेगी इस मुद्दे पर आज बैठक में चर्चा होगी। कैबिनेट की बैठक के बाद विधायक दल की बैठक शुरू होगी।