लोरमी : 11 अगस्त 2025,उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नगर पालिका लोरमी में देशभक्ति के जोश के साथ पैदल मार्च करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें नगर के युवा साथी, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 100 मीटर लंबा तिरंगा थामा, और चौक-चौराहों से होते हुए नगर भ्रमण पर निकले, जिससे पूरा लोरमी तिरंगे के रंग में रंग गया। वहीं लोरमी विधानसभा के चारों मंडल के युवा मोर्चा के ऊर्जावान साथियों के संग मोटर साइकिल से भव्य तिरंगा यात्रा पर निकला।

विधानसभा के डिंडौरी, गोंडखाम्ही, लोरमी, डिंडोल, विचारपुर, सुकली, नवागांव जैत, पैजननिया, कोतरी, मसनी, मसना, तेलिया पुराण, बटहा से होते हुए सेमरसल तक यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों से गूंज उठी। गांव-गांव तिरंगे में रंग गया, जगह-जगह झंडे का सम्मान हुआ और हर दिल में देश के प्रति गर्व और आदर की भावना उमड़ पड़ी। सेमरसल में समापन के वक्त बारिश ने भी देशभक्ति के रंग को और गहरा कर दिया। वहीं सेमरसल में भोजली महोत्सव भी शामिल हुआ।

लोरमी में दिखा मातृभूमि के प्रति प्रेम और एकता का अद्भुत संगम
लोरमी नगर में देशभक्ति नारों के बीच, स्कूली बच्चों और नगरवासियों ने जगह-जगह तिरंगे का स्वागत कर माहौल को प्रेरणादायी बना दिया। यह सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति प्रेम और एकता का अद्भुत संगम था।
साव ने तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। मोदी के आव्हान पर प्रदेश के घरों में तिरंगा फहराया जा रहा है। चारों तरफ हर घर में तिरंगा दिख रहा है। लोरमी में तिरंगा यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राष्ट्र के प्रति गौरव और समान प्रकट किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, सभी पार्षदगण, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य अनीता साहू , मंडल अध्यक्ष सुशील यादव , राजेंद्र साहू ,दिनेश कश्यप , लेखराज सिंह ठाकुर, गुरमीत सलूजा, विक्रम सिंह ,विनय साहू ,धनीराम यादव ,रामेश्वर बंजारे, घनेंद्र राजपूत महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, भाजपा पदाधिकारी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।