₹32,000 में एक जग की खरीदी” संबंधी भ्रामक पोस्ट का तथ्यात्मक खंडन

Uncategorized

रायपुर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस के झूठ पर तथ्यात्मक वार करते हुए कहा कि 1. प्रस्तावित खरीदी रद्द की जा चुकी है।

बलौदाबाजार जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा छात्रावास हेतु वाटर जग की जो खरीदी प्रस्तावित थी, उसे 23 फरवरी 2025 को ही जेम पोर्टल पर निरस्त कर दिया गया है। 2.*कोई भुगतान नहीं हुआ है। ₹32,499.50 प्रति जग की दर से 160 नग की कुल संभावित राशि ₹51 लाख की कोई भी भुगतान या आपूर्ति नहीं हुई है।

3. यह केवल एक तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा था*जेम पोर्टल पर उत्पाद चयन एक प्रारंभिक प्रक्रिया है। इसके बाद मूल्य और गुणवत्ता का मूल्यांकन, अनुमोदन और अंतिम स्वीकृति की बहुस्तरीय प्रक्रिया होती है, जिसमें यह प्रस्ताव रद्द कर दिया गया।

4. *शासन के जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं*सभी विभागीय खरीदी जेम पोर्टल के माध्यम से और भंडार क्रय नियमों के अनुसार ही की जाती है। मूल्य, गुणवत्ता, और आवश्यकता की जांच के बाद ही अंतिम स्वीकृति दी जाती है।

5. *आदिवासी बच्चों के अधिकार सुरक्षित हैं*छात्रों के हितों से जुड़ी कोई भी योजना या संसाधन की खरीदी बिना औचित्य के स्वीकृत नहीं होती। यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर रुपए का सही उपयोग हो।

6. *भ्रामक पोस्ट जनता को गुमराह करने का प्रयास है*बिना पूरी जानकारी के एक प्रस्तावित (और रद्द हो चुकी) खरीदी को आधार बनाकर झूठे दावे करना, जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है और निंदनीय है।

7. *प्रशासन पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है*शासन एवं प्रशासन जेम पोर्टल जैसे पारदर्शी प्लेटफॉर्म के माध्यम से हर प्रक्रिया को सार्वजनिक एवं सत्यापन योग्य बनाता है। इस मामले में भी पारदर्शिता बरती गई है और तत्काल निरस्तीकरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *