रायपुर : दिनांक 31 जुलाई 2019. नवा रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में नवनिर्मित चिकित्सा विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान तथा इपिडेमियोलॉजी संस्थान का लोकार्पण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है। विश्वविद्यालय में इसका लोकार्पण कार्यक्रम आगामी 5 अगस्त को सवेरे 11 बजे निर्धारित था।