रायपुर : आज सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भूसू के स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में प्रशासन द्वारा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था।
जिसमें सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया था,और जिला से लेकर सीतापुर विकासखंड स्तर के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे,,
क्षेत्र की जनता भी अपनी समस्याओं को लेकर भारी संख्या में इस समाधान शिविर में उपस्थित थे,

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो भी जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
जहां उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे जीतने भी योजना के लाभार्थी हैं ,उनको विधायक द्वारा उनके काग जात प्रदान किए गए।
इसके साथ ही वह गर्भवती माताओं की गोद भराई कार्यक्रम में भी शामिल हुए।


वही स्कूल परिसर में एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत वृक्षारोपण किया।आगे उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार हर पहलू पर काम कर रही है ताकि जनता तक सरकार की समस्त लाभकारी योजनाओं को पहुंचाया जा सके।
इस समाधान शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को तत्काल उनके बीच पहुंच कर हल करना है ताकि जनता का समय और आर्थिक नुकसान ना हो और उनको समस्या से तत्काल छुटकारा मिल सके।