हिमाचल प्रदेश : 75 की मौत, 288 घायल… हिमाचल में कुदरत का कहर जारी, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 700 करोड़ का नुकसान।
हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है जिसमें मानसून के दौरान 75 लोगों की जान चली गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार इनमें 45 मौतें बारिश से संबंधित हैं जबकि 30 आकस्मिक मौतें हैं।