नई दिल्ली : 16जून2025,कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के चलते अस्पताल के गैस्ट्रो विभाग में रखा गया है।

फिलहाल उनकी सेहत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।इससे पहले शिमला में बिगड़ी थी तबीयतसोनिया गांधी कुछ दिन पहले अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ छुट्टियां बिताने शिमला आई, जहां वे छराबड़ा स्थित प्रियंका के निजी आवास पर ठहरी। आज अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत IGMC ले जाया गया, जहां उन्हें स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है।