संकल्प से सिद्धि अभियान : सीएम साय ने बताया पीएम मोदी का है छत्तीसगढ़ से गहरा नाता,प्रदेश पर बना आशीर्वाद

Uncategorized

रायपुर : 11जून2025,आज राजधानी रायपुर में सीएम विष्णु देव साय ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने को लेकर सिविल लाइन के हॉल में प्रेस कॉन्प्रेंस ली , मोदी सरकार की तारीफ की फूलों से गुथी शब्दों संकल्प से सिद्धि अभियान : सीएम साय ने बताया पीएम मोदी का है छत्तीसगढ़ से गहरा नाता, कहा- प्रदेश पर बना हुआ है उनका आशीर्वाद…छत्तीसगढ़ से पीएम मोदी का गहरा नाता है. संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने प्रदेश का चप्पा-चप्पा छान मारा होगा. आज भी उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे प्रदेश का विकास हुआ है. यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले ‘’संकल्प से सिद्धि’’ अभियान की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही.

भारत सफलता के साथ उभर रहा है, जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. चाहे जम्मू-कश्मीर का मामला हो, महिला सशक्तिकरण की बात हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित में कई फैसले लिए लिए हैं. मोदी की गारंटी पर जनता ने भरोसा किया, पीएम का आशीर्वाद मिल रहा है.मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछली सरकार में लोगों का हक छीना गया, गरीबों का आवास नहीं बन पाया था. 13 दिसंबर को सरकार की शपथ और 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट की बैठक में पीएम आवास को मंजूरी दिए. सुशासन तिहार के दौरान पता चला कि गांव में राज मिस्त्रियों की कमी हो गई है, क्योंकि इतने ज्यादा पीएम आवास स्वीकृत हो चुके हैं. किसानों से किया गया वादा निभाया जा रहा है. 2 साल का बकाया बोनस भी दिया गया. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर महीने उनके खाते में रकम पहुंच रही है.विष्णु देव साय ने कहा कि 5 लाख 60 हजार भूमिहीन कृषकों को 10000 रुपए सालाना दिया जा रहा है. श्री राम लला दर्शन योजना, तीर्थ यात्रा योजना का काम हम लोग कर पा रहे हैं. मैं जनजातीय समाज का हूं, हमारा मान-सम्मान बढ़ा है. देश के सर्वोच्च स्थान पर राष्ट्रपति आदिवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *