कैसे रची साजिश : राजा रघुवंशी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, महिला ने किया आत्मसमर्पण, पत्नी सोनम ने ही सुपारी देकर अपने पति को मरवाया

Uncategorized

शिलांग / इंदौर : मेघालय से लापता नवविवाहित दंपती केस में पुलिस को बड़ी सफलता। पत्नी सोनम ने ही मध्य प्रदेश से भाड़े के लोग बुलाये थे, और करा दी अपने ही पति की हत्या।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, महिला ने किया आत्मसमर्पण,पत्नी सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में ढाबे से बरामद, 17 दिन बाद मिली।पुलिस ने सोनम का जिला अस्पताल में कराया चेकअप, वन स्टॉप सेंटर में भेजा।एक अन्य आरोपी की तलाश जारी, पुलिस का अभियान तेज

मामला इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े के मेघालय में लापता होने से जुड़ा है

तीन दिन में मेघालय पुलिस की बड़ी कार्रवाई…शानदार मेघालय पुलिस…..
इन्दौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस से सस्पेंस समाप्त
…..

राजा की पत्नी सोनम ने ही सुपारी देकर अपने पति को मरवाया.मेघालय पुलिस ने इस मामले में सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है.मेघायल पुलिस के डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के रहने वाले राजा सिंह रघुवंशी, हत्याकांड में उसकी पत्नी सोनम सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

उम्र में पांच साल छोटा अफेयर राज कुशवाह, पति राजा रघुवंशी बना शिकार.सोनम रघुवंशी, एक पढ़ी-लिखी और व्यापार में सक्रिय महिला, जिनकी शादी 11 मई को राजा रघुवंशी से हुई थी.सोनम का प्लाईवुड का बिजनेस है और उसके यहां काम करता था राज कुशवाह.राज, जो कंपनी में बिलिंग का काम करता था, से सोनम को लगाव हो गया था.यह लगाव कब प्यार बना और कब खतरनाक जुनून, किसी को पता नहीं चला, लेकिन ये तय हो गया कि सोनम अब राजा के साथ नहीं, राज के साथ जिंदगी बिताना चाहती थी – और इसके लिए उसने जो रास्ता चुना, वो रोंगटे खड़े कर देता है.

ऐसे रची गई पूरी साजिश

शादी के बाद, हनीमून पर मेघालय जाना तय हुआ, लेकिन सोनम के मन में कुछ और ही चल रहा था. उसने राज के साथ मिलकर एक भयानक प्लान बना डाला.

राज ने अपने तीन दोस्तों – विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को इस मर्डर मिशन में शामिल किया। योजना ये थी कि ये तीनों पहले ही गुवाहाटी पहुंचेंगे, और वहां से बाइक लेकर सोनम और राजा का पीछा करेंगे। जब सोनम और राजा शिलांग पहुंचे, तो तीनों हमलावर भी वहां पहुंच चुके थे।

डबल डेकर वॉटरफॉल – जहां हुआ मर्डर

शिलांग का डबल डेकर वॉटरफॉल, जहां लोग खूबसूरती देखने जाते हैं, वहीं इस साजिश का अंजाम हुआ।सोनम ही राजा को वहां घुमाने के बहाने ले गई.

जैसे ही मौका मिला, पीछे से उसके साथी पहुंच गए और राजा को मार डाला। हत्या के बाद, सभी ने अलग-अलग रास्तों से भागने की कोशिश की.राजा की लाश वहीं पड़ी मिली और सोनम लापता बताई गई। शुरुआती जांच में ये हादसा लग रहा था, लेकिन जल्द ही पुलिस को शक हुआ और जब तहकीकात गहराई, तो सच सामने आने लगा.

कैसे फंसी सोनम ?

शुरुआत में सोनम भी लापता बताई जा रही थी, लेकिन असल में वो भाग चुकी थी. जांच के दौरान पुलिस को इंदौर के कुछ युवकों की गतिविधियों पर शक हुआ और दो को पकड़ा गया.इनसे पूछताछ में राज और सोनम का नाम सामने आया, फिर पता चला कि सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में छिपी हुई है. पुलिस ने गाजीपुर पुलिस की मदद से एक ढाबे से उसे पकड़ लिया. वहां वो रोते हुए मिली, लेकिन पुलिस के सामने उसने सरेंडर कर दिया.

अभी भी बाकी है सस्पेंस

मेघालय पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन 1 आरोपी अभी भी फरार है. यानी ये मर्डर केस अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है. पुलिस अब उस पांचवें आरोपी की तलाश में जुटी है, जिससे और भी अहम सुराग मिल सकते हैं.

शिलांग-हनीमून मर्डर केस में गैंग बेनकाब,चौथा आरोपी गिरफ्तार, सोनम के पिता की फैक्ट्री से शुरू हुई थी खून की साजिश.फैक्ट्री में काम करता था राज ,सोनम से वहीं हुआ संपर्क, सोनम ने पति राजा को हनीमून ट्रिप के बहाने शिलांग बुलाया.

राज कुशवाह और उसके दोस्त भी पीछे-पीछे पहुंचे शिलांग, साजिश रच कर मिलकर राजा रघुवंशी को मार डाला.

अब चौथा आरोपी आनंद कुर्मी भी दबोचा गया, मध्यप्रदेश के सागर से आनंद कुर्मी हुआ गिरफ्तार.सोनम रघुवंशी को मध्य प्रदेश पुलिस कस्टडी में लेगी, पांचों आरोपियों को मेघालय ले जाएगी पुलिस, अब शिलांग की जेल बनेगी इन सबका नया ठिकाना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *