रायपुर : दिनांक 01.02.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलते ही आरोपी कमलेश ढीढी ग्राम कुंरा वार्ड 11 पिरथी तालाब तिगड्डा गणेश नगर कुंरा के पास एक सफेद रंग के कपड़ा के थैला में गांजा रख कर विक्रय कर रहा की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल में वैधानिक दस्तावेज व सिस्टम लेकर व स्वत्रंत गवाहो के साथ पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही कमलेश ढीढी को पकड़े जिसके पास एक सफेद रंग के कपड़ा थैला के अंदर मादक पदार्थ गांजा जो 01 किलो 500 ग्राम कीमती 20000/-रू. एक नग सेमसंग कंपनी का मोबाईल पुरानी इस्तेमाली, गांजा बिक्री का रकम 6000/-रू. नगदी बरामद होने पर आरोपी कमलेश ढीढी पिता सागरचंद डीडी उम्र 21 साल ग्राम कुंरा वार्ड 11 गणेश नगर थाना धरसीवां जिला रायपुर छ.ग. को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय रिमाण्ड में भेजा गया है।