आयुर्वैदिक कॉलेज के डॉक्टरॉ द्वारा चलाई गई नशा मुक्ति अभियान

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 31.05.2025 को नशा मुक्ति अभियान : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस ( No tobbaco day) के उपलक्ष्य में आयुर्वैदिक कॉलेज में सहपाठ्यक्रम और स्नातकोत्तर गतिविधि के अंतर्गत अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद विभाग के द्वारा आज सबेरे प्रातः 6:00 बजे महाविद्यालय के समीप अनुपम गार्डन से चिकित्सालय तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर के साथ अन्य लोग भी भागीदारी निभाई।चिकित्सालय में उपस्थित लोगों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों एवं उससे बचाव के बारे में जानकारी दी गई तथा इसके साथ ही बबूल त्वक चूर्ण का वितरण किया गया ,जिसमें आयुर्वेद चिकित्सालय अध्यक्ष डॉक्टर पी के जोशी एवं अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर एस आर इनचुलकर, डॉ संगीता भगत, डॉक्टर युवराज कौशिक, डॉक्टर खुशबू कार्रते एवं स्नातकोत्तर छात्र उपस्थित रहे
आपको यह भी अवगत कराना चाहते हैं कि आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के अगदतंत्र एवं विधि आयुर्वेद विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ में पूर्व से ही विविध प्रकार के प्रकार के नशों से होने वाले के दुष्परिणामो का चिकित्सा किया जाता है जिसका सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं
जिसका मार्गदर्शन विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर एस. आर. इंचुलकर प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *