जशपुर की किलकिला नदी में अवैध रेत खनन , प्रशासन मौन 

Chhattisgarh

जशपुर : 25 मई 2025,जिले के किलकिला में प्रवाहित मांड नदी रेत माफियाओ का अवैध खनन तेजी से चल रहा है। जहाँ हर ट्रक बालू नहीं, जनता के हक, संविधान के अनुच्छेद को अस्मिता को कुचल रहा है। यहां रेत माफिया रह चल रहा है। यहाँ कानून का भय नहीं चलता -लोडेड ट्रक चलता है। संबंधित अधिकारी  इन पर कोई कार्यवाही नहीं करते हैं बल्कि जवाब में बोलते हैं कि “हम देख रहे हैं” का रटे रटाए जवाब देते हैं और प्रशासन कहते हैं कि हम जाँच करेंगे । पंचायतें जनता की नहीं, माफिया की डिप्टी एजेंसी बन चुकी हैं।

पत्रकारों द्वारा सच दिखाने  की कोशिश करते हैं तो  रेत माफियाओ द्वारा डराया धमकाया जाता है। खनिज विभाग के अधिकारी कहते हैं कि”हमें इसकी जानकारी नहीं…”राजस्व विभाग: “अब तक कोई शिकायत नहीं आई…”

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनता आंदोलन करने की तैयारी कर रही है और कह रहे हैं  कि अब बस बहुत हुआ!” किलकिला नदी “मांड नदी ” से बालू नहीं ,अब आंदोलन निकलेगा और रेत माफियाओ पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *