साय सरकार ने जनता की एक-एक समस्या की चिंता कर किया समाधान : डिप्टी सीएम अरुण साव

Chhattisgarh

लोरमी: 24मई 2025,उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी के स्थानीय विधायक  अरुण साव ने आज लोरमी नगर पालिका के राम्हेपुर में सुशासन तिहर के तहत आयोजित समाधान शिविर में अपने परिवारजनों की समस्याओं का निराकरण किया। इस दौरान श्री साव ने कहा कि, लोरमी में विकास की गंगा बह रही है। शहर में 70 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति हुई है। गलियों में लाइट लग गई है। नाली और सीसी रोड बना रहा है। कबीर भवन, मानस भवन में कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि, लोरमी में पानी समस्या के निदान के लिए खुड़िया से पानी लाने का इंतजाम किया जा रहा है। आने वाले 50 साल पानी की समस्या नहीं होगी। डिंडौरी में नवीन महाविद्यालय की स्थापना, खुड़िया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन एवं लोरमी में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की घोषणा हुई है।

श्री साव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, विष्णु देव साय सरकार प्रदेशवासियों की समस्याओं के निदान के लिए सुशासन तिहार मना रही है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। श्री साव ने शिविर में राम्हेपुर क्लस्टर के तहत महात्मा गांधी वार्ड, अग्रसेन वार्ड, गुरूनानक वार्ड, गायत्री वार्ड, गुरू घासीदास वार्ड, संत रविदास वार्ड, संत कबीरदास वार्ड, ठाकुरदेव वार्ड सहित 8 वार्ड की समस्याएं सुनी, जिसका मौके पर ही निराकरण किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने पीएम आवास बनाने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दी है। अभी प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे हुआ है, साय सरकार सबको आवास देने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री साव ने कहा कि, साय सरकार मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा करने का काम किया है। महतारी वंदन के तहत 15 किस्त का भुगतान हो चुका है।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार चल रहा है। सुशासन तिहार में प्रदेश भर से 40 लाख आवेदन आए हैं। यह विष्णु देव सरकार पर भरोसे को बताता है। इन आवेदनों का समाधान शिविर में निराकरण किया जा रहा है। साय सरकार सरकार लोगों के लिए कार्य कर रही है। पांच साल कांग्रेस सरकार में कुछ काम नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन और राम राज्य है, यह सरकार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि, एक ही स्थान पर राशन कार्ड, आयुष्मान, पीएम आवास सहित कई प्रकार के काम हो रहे हैं। यही राम राज है।

समाधान शिविर में लोरमी नगर पंचायत अध्यक्ष  सुजीत वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शांति भास्कर , व अन्यपार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *