रायपुर 25 अप्रैल 2020। लॉक डाउन, क्वारनटाईन उल्लंघन करने एवं जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 32 अपराध दर्ज किये हैं। रायपुर में 1, गरियाबंद में 2, बलौदाबाजार में 2, दुर्ग में 2, बिलासपुर में 6, कोरबा में 10, जांजगीर चाम्पा में 1, गौरेला पेंड्रा मरवाही में 1, सरगुजा में 4, बलरामपुर में 2, कोरिया में 1 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।