रायपुर : 22 मई 2025,छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के दूसरे संस्करण का आयोजन 06 जून 2025 से शानदार ट्राफी का किया गया अनावरण, 6 टीमें लेगीं हिस्सा।
विषय छत्तीसगढ़ स्टेट किकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के द्वितीय संस्करण का आयोजन 06 जून 2025 से 15 जून 2025 तक।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा गत वर्ष छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के प्रथम संस्करण का आयोजन सफलतापुर्वक किया गया, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व सराहना प्राप्त हुयी एवं जिसके फलस्वरुप राज्य के क्रिकेट खिलाडीयों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में सफलता प्राप्त हुयी। इंडियन प्रीमियर लीग के गत ऑक्शन में प्रदेश के 7 खिलाडीयों को सम्मिलित किया जाना इस सफलता को दर्शाता है।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के दूसरे संस्करण का आयोजन दिनांक 06 जून 2025 से 15 जून 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जाना है। गत वर्ष की भांती इस वर्ष भी लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें गत वर्ष की विजेता रायपुर रायनोस, बिलासपुर बुल्स, बस्तर बायसंस, रायगढ लायंस, राजनांदगांव पैंथर्स तथा सरगुजा टाइगर्स सम्मिलित है।
आज दिनांक 21 मई को छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के दूसरे संस्करण की ट्राफी का अनावरण किया गया। विशेष रुप से निर्मित ट्राफी में छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजकीय पशु बायसन को विशेष रुप से दर्शाया गया है, जो राज्य की गरीमा, प्रगती तथा दृढता को प्रदर्शित करता है।
साथ ही सभी 6 टीम तथा उनके कप्तान एवं खिलाडियों की घोषणा की गयी। इस अवसर पर सभी 6 टीमों की जर्सी का भी अनावरण किया गया।
छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के दूसरे संस्करण के स्तर को उच्च बनाने एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर के मानक स्थापित करने हेतु इस वर्ष निम्न सुविधाओं के विस्तार किये जा रहें है।
डी आर एस सिस्टम इस संस्करण में डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डी.आर.एस.) उपलब्ध होगा। खिलाडी अंपायर के निर्णय को चुनौती दे पायेगें। मध्य भारत में आयोजित किसी भी प्रतियोगिता में यह प्रथम बार होगा।
सोनी स्र्पोट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण प्रतियोगिता के सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पॉट्स चैनल पर किया जायेगा, जिसका प्रसारण अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अनेक देशों में किया जायेगा, इसके अतिरिक्त कुछ डिजिटल प्लेटफार्म पर भी सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा।
अंर्तराष्ट्रीय स्तर के कमेंटेटर इस संस्करण में सभी कमेंटेटर अंर्तराष्ट्रीय स्तर के होगें। सभी मैचों के सीधे प्रसारण को अंर्तराष्ट्रीय मानकों के अनुरुप बनाने हेतु संघ द्वारा अनुभवी एवं प्रसिद्ध कमेंटेटर की टीम उपलब्ध रहेगी।
सी.सी.पी.एल. वेबसाइट तथा मोबाइल एप लीग के मैचों का लाइव स्कोर, पांइट टेबल, लीडरबोर्ड, फिक्चर तथा लीग से संबंधित अन्य सभी जानकारीयों हेतु छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) की पृथक वेबसाइट तथा मोबाइल एप भी उपलब्ध होगें। इनके अतिरिक्त संघ के विभिन्न सोशल मिडिया चैनल्स पर भी लगातार जानकारियां उपलब्ध होगीं।
बी.सी.सी.आई. पैनल के अंपायर लीग के इस संस्करण में अंपायरिंग के स्तर को बढ़ाने हेतु बी.सी.सी.आई. पैनल के अंपायर उपलब्ध रहेंगे जो लीग के मैचों को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर संपन्न कराने में योगदान देगें।
बी.सी.सी.आई. पैनल के एंटी करप्शन अधिकारी लीग के दौरान किसी भी प्रकार की अनैतिक तथा अमान्य गतिविधियों पर नजर रखने हेतु बी.सी.सी.आई. पैनल के एंटी करप्शन अधिकारी उपलब्ध रहेगें।
दर्शकों हेतु विभिन्न कांटेस्ट गत वर्ष की भांती इस वर्ष भी मैच देखाने स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों हेतु विभिन्न कांटेस्ट आयोजित होगें। “पकडो कैच जीतो कैश कांटेस्ट तथा अन्य कांटेस्ट में भाग लेकर दर्शक इनाम तथा फैन टी-शर्ट प्राप्त कर सकतें हैं।