रायपुर : दिनांक 23 जुलाई 2019 ,महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया आज मंगलवार को दोहपर 12 बजे से राजीव भवन में बैठेंगी। इस दौरान मंत्री अनिला भेड़िया विभाग से संबधित समस्याओं का निराकरण करने हेतु कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं और आम जनता से आवेदन प्राप्त कर शिकायत एवं सुझाव पर आवश्यक कार्यवाही करेंगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने जानकारी दी।