खमतराई : दिनांक 11.09.2023 को रायपुर के थाना खमतराई पुलीस को सूचना मिली थी कि सुंदरी तालाब बंजारी नगर रांवाभाठा के पास एक व्यक्ति अपने पास थैला में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने की रणनीति तैयार की और तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा। पुलीस पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम निजामुद्दीन उर्फ करिया निवासी बंजारी नगर रांवभाठा का होना बताया। उसके पास रखें थैला की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी निजामुद्दीन उर्फ करिया पिता बाबू खान उम्र 41 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से कुल 05.100 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त* किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 810/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी – निजामुद्दीन उर्फ करिया पिता बाबू खान उम्र 41 वर्ष निवासी- बंजारी नगर मदरसा के पास रांवभाठा थाना खमतराई