प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का 23 से 27 जुलाई तक का दौरा कार्यक्रम 

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक22 जुलाई 2019। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 23 जुलाई 2019 मंगलवार को सुबह 11 बजे रायपुर से दुर्ग के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे दुर्ग में जिला, शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे डोगरगढ़ के स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दिनांक 24 जुलाई 2019 बुधवार को सुबह 7 बजे डोंगरगढ़ में मां बंमलेश्वरी का दर्शन करेंगे। सुबह 11 बजे डोंगरगढ़ से राजनांदगांव के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे राजनांदगांव में जिला, शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेंगे। शाम 04.30 बजे डौण्डीलोहारा में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। शाम 6 बजे बालोद में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।

दिनांक 25 जुलाई 2019 गुरूवार को सुबह 11 बजे बालोद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे भानुप्रतापपुर में जिला, शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेंगे। शाम 4 बजे अंतागढ़ में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। शाम 5 बजे नारायणपुर में जिला, शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेंगे।

दिनांक 26 जुलाई 2019 शुक्रवार को सुबह 8 बजे नारायणपुर से कोण्डागांव के लिये रवाना होंगे। सुबह 10 बजे कोण्डागांव में प्रभारी मंत्री जी के साथ बैठक।

दिनांक 27 जुलाई 2019 शनिवार को कोण्डागांव के लिये आरक्षित रखा गया है।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री एवं अध्यक्ष संचार विभाग शैलेश नितिन त्रिवेदी  ने इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *