24 दिनों तक चले ऑपरेशन में फोर्स ने 31 नक्सलियों को मार गिराया

Chhattisgarh

बीजापुर : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के करेंगुट्टा के पहाड़ पर 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में फोर्स ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 17 महिला नक्सली और 14 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सभी नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई है। ऑपरेशन से सारे जवान लौट आए हैं।*

ऑपरेशन करेंगुट्टा को लेकर मिली सफलता पर सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह और छत्तीसगढ़ पुलिस डीजी अरुण देव गौतम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। ऑपरेशन में मिली कामयाबी, चुनौतियों के बारे में बता रहे हैं। भास्कर डिजिटल ने सुबह ही मारे गए नक्सलियों की संख्या बता दी थी।

इधर, अफसरों के प्रेस वार्ता लेने से पहले ही नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य और प्रवक्ता अभय ने एक पर्चा जारी कर अपने 26 कामरेडों के मारे जाने की बात कबूली है। साथ ही पर्चे में लिखा है कि ‘आदरणीय मोदी जी आपकी सरकार शांतिवार्ता के लिए तैयार है या नहीं स्पष्ट करें।’ अभय ने शांतिवार्ता की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *