भारत ने पाकिस्तान पर किया तगड़ा प्रहार : ऑपरेशन सिंदूर

National

नई दिल्ली : 7मई 2025,भारत माता के वीर जवानों ने पाकिस्तान पर चढ़ाई कर दी है।भारत ने पाकिस्तान पर तगड़ा प्रहार किया है।ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया को जानकारी साझा की  सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने।

PM मोदी ने थपथपाई सेना की पीठ

कुल मिलाकर, नौ (9) स्थलों को निशाना बनाया गया है। हमारी कार्रवाई केंद्रित, प्रकृति में गैर-उग्र रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। आज बाद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

  • *यह है पाकिस्तान की उन 9 जगहों के नाम जहाँ आज भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत अटैक किया है*
  • *1)* अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित बहावलपुर, जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था।
  • *2)* सांबा के सामने सीमा से 30 किलोमीटर दूर मुरीदके। लश्कर का शिविर।
  • 26/11 मुंबई हमलों के आतंकवादी।
  • *3)* गुलपुर, एलओसी पुंछ-राजौरी से 35 किलोमीटर दूर।
  • 20 अप्रैल 2023 को पुंछ में हुए हमलों और 24 जून को बस में यात्रा कर रहे निर्दोष तीर्थयात्रियों पर हमले की जड़ें इन्हीं आतंकवादियों द्वारा संचालित की गई थीं।
  • *4)* लश्कर का शिविर सवाई। पीओजेके तंगधार सेक्टर के अंदर 30 किलोमीटर दूर।
  • निम्नलिखित आतंकी हमलों की जड़ें:
  • 20 अक्टूबर 2024 को सोनमर्ग, 24 अक्टूबर 2024 को गुलमर्ग और 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम हमला।
  • *5)* बिलाल कैंप, जैश-ए-मोहम्मद का लॉन्चपैड।
  • *6)* राजौरी के सामने नियंत्रण रेखा से 15 किलोमीटर दूर लश्कर कोटली कैंप। लश्कर बमवर्षक कैंप। लगभग 50 आतंकवादियों की क्षमता।
  • *7)* बरनाला कैंप, राजौरी के सामने नियंत्रण रेखा से 10 किलोमीटर दूर।
  • *8)* सरजाल कैंप, जैश कैंप, सांबा-कठुआ के सामने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 8 किलोमीटर दूर।
  • *9)* महमूना कैंप, अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर दूर, सियालकोट के पास, एचएम प्रशिक्षण शिविर।

भारत ने पाकिस्तान पर तगड़ा प्रहार किया है. थल, जल और वायु सेना के साझा अभियान में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. इस अभियान को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया. भारत के एक्शन की पूरी जानकारी सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. इसमें बताया गया कि रात 1 बजकर 5 मिनट पर ऑपरेशन शुरू हुआ और 1 बजकर 30 मिनट पर खत्म हुआ. 25 मिनट में 21 ठिकानों पर हमला किया गया.

केबिनेट में पीएम नरेंद्र मोदी ने साझा किया
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन में बोल रहे हैं. वह भारत के स्पेस प्रोग्राम को लेकर बोल रहे हैं.

अजहर बोला- मैं भी मर जाता
परिवार के खत्म होने पर मसूद अजहर रोया है. उसने बयान जारी कर कहा है कि मैं भी मर जाता. दरअसल, भारत के हमले में उसके भाई, बहन समेत पूरा परिवार खत्म हो गया है.

मारा गया मसूद अजहर का पूरा परिवार
भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म हो गया है. पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, भारत ने मसूद अजहर के घर पर हमला किया है, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है. मसूद अजहर ने इसपर बयान भी जारी किया है. उसने कहा है कि मेरे परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है.

25 मिनट में 21 ठिकानों पर भारत का हमला
कर्नल सोफिया कुरैशी ने पीसी में ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 1 बजकर 5 मिनट पर पाकिस्तान पर हमला किया गया. इस ऑपरेशन में 9 जगहों पर हमला किया गया. रात 1.05 बजे से 1.30 बजे तक ये ऑपरेशन चला. खूफिया सूचनाओं के आधार पर टारगेट पर हमला किया गया. आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं पर हमला किया गया. पाकिस्तान और PoK दोनों जगहों पर अटैक किया गया. हमने नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया. सबसे पहले सवाईनाला कैंप को निशाना बनाया गया. हमने जैश और लश्कर के कैंपों को निशाना बनाया. 9 जगहों पर 21 ठिकानों पर हमला किया गया. पाकिस्तान में जहां पर हमला किया गया वो सियालकोट है. यहां के सरजल कैंप पर हमला किया गया. यहां पर हिज्बुल का कैंप था.

विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने कहा कि आज भारत ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया. हमने नपी तुली कार्रवाई की. हमने जवाब देने के अधिकार का प्रयोग किया. आतंकी ढांचे को खत्म करने का टारगेट लेते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *