शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आतंकियों का धर्म होता है

Chhattisgarh

रायपुर : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जम्मू कश्मीर में हुई आतंकी हमले की  कड़ी निंदा की है।आतंकियों ने चुन चुन कर सिर्फ हमारे हिंदुओं को मारा है।शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सवाल खड़ा कर दिया है और पूछे कि जो नेतागण कहते थे आतंक का कोई धर्म नही होता आज वे सब कहाँ छुपे हैं-

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा ये आतंकवादी नही वहशी, राक्षस हैं- शंकराचार्य

ओर जिन नेताओं ने कश्मीर की सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे किए थे , जिनके भरोसे पर हमारे हिन्दू पर्यटक कश्मीर गए उन्हें भी सोचना चाहिए।

घटना हो जाने के बाद आप कुछ भी कहते रहिए, भाषणों से वीर बनते रहिए।आपको भी विचार करना चाहिए कि आप कहाँ चूक रहे हैं।

*शंकराचार्य ने किया हिंदुओं का आह्वान करते हुए कहा हिंदुओं अपनी शक्ति को पहचानो, आपको बार बार चुनौती दी जा रही है, अपने पराक्रम को पहचानो, जो आपके पूर्वज समय समय पर प्रकट कर गए हैं।

कब तक हिन्दू अपने धर्म को बचाकर गोली खाता रहेगा, ये सोचने का विषय है- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *