शर्मसार करने वाली घटना, एक युवक को निर्वस्त्र कर चौराहे पर बेरहमी से पीटने का मामला

Chhattisgarh

सक्ती, : 12अप्रैल2025, सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र का मामला,दिल दहला देने वाली खबर है, शर्मसार करने वाली घटना, एक युवक को निर्वस्त्र कर चौराहे पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। यह घटना कथित तौर पर प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग 9 धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

घटना में युवक को सिर, आंख, पैर और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। रायगढ़ जिला अस्पताल में युवक को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीँ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

इस संदर्भ में पुलिस का कहना है कि मामले में आज प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *