भाजपा के सूची जारी भी नहीं हुई है और विरोध शुरू

Chhattisgarh

रायपुर : टिकट को लेकर  नेताओं में अंदरूनी उथल पुथल मची अभी भाजपा के सूची जारी भी नहीं हुई है और विरोध शुरू हो गया। अनुज शर्मा के समर्थन में धरसीवा कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि, महिलाएं और बहुत से आम जन आज 5.15 बजे के आसपास भाजपा  कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुचे हुए थे।

छत्तीसगढ़ी अभिनेता व भाजपा नेता अनुज शर्मा का भी विरोध शुरू हो गया है, वहीं  तखतपुर विधानसभा में भाजपा नेता धरम जीत सिंह,वर्तमान लोरमी  विधायक ( हाल ही में  jCC को छोड़कर  भाजपा में शामिल हुए हैं) का विरोध कर रहे हैं, लखतपुर  से टीकट मांग कर रहे हैं धरम जीत सिंह। उनके खिलाफ पीछले  महीने रायपुर आकर भाजपा नेताओं ने अरुण साव को लिखित शिकायत पत्र सौंपा था।

भाजपा नेता का ​​धरसींवा इलाके में कुछ स्थानीय लोग और भाजपा नेताओं ने पुतला फूंका। इसके साथ ही बाहरी भगाओ, धरसींवा बचाओ के नारे भी लगाए गए। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था।

जानकारी के अनुसार धरसीवां से अनुज शर्मा को टिकट की सूचना के बाद मंगलवार की देर शाम कुछ ग्रामीण जुटे और उन्होंने अनुज का पुतला जलाकर नारेबाजी की। इनमें कुछ भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल थे। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुज शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुछ महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए अनुज शर्मा को विधानसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा है।

2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता देवजी पटेल को हराने के बाद धरसींवा में कांग्रेस की अनिता शर्मा विधायक है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इस बात की चर्चा है कि अब देवजी पटेल का क्या होगा, क्योंकि पार्टी कुछ महीने पहले ही संगठन में आए अनुज शर्मा को चुनावी मौका दे सकती है। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी है। आगे देखना है कि दूसरी सूची आने के बाद कितना बवाल होता है।

बता दें कि 2 अकटूबर को भाजपा की दूसरी सूची जारी होने की खबर खूब वायरल हुई। पूरे दिन इस सूची को लेकर चर्चाएं चलती रहीं। इसके बाद कई विधानसभा क्षेत्रों में विरोध भी शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *