बाराद्वार : जिला सक्ती के थाना बाराद्वार
नव पदस्थ थाना प्रभारी द्वारा विशेष अभियान के तहत अवैध शराब कोचिया के विरूध्द ताबातोड कार्यवाही कर 55 पाव रोमियो देशी प्लेन शराब के साथ 1 आरोपी गिरफतार कर जेल भेजा गया।
घटना का विवरण – मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा महोदया द्वारा क्षेत्र मे अवैध जुआ, गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले आपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, हरीश यादव , अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर सक्ती के मार्गदशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल थाना बाराद्वार दिनांक 29.03.25 को मुखबीर की सुचना पर धनेलीभांठा डूमरपारा में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी संजय रामटेके पिता गेंदलाल रामटेके उम्र 26 वर्ष साकिन बाराद्वार साकिन वार्ड नं. 10 बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छग) कब्जे से 55 पाव अवैध रोमियो देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एम एल भरी हुई कुल 9 लीटर 900 एम एल कीमति 4950 रूपये को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोेपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान.न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक लखन पटेल, प्रआर. देव नारायण चंद्रा ,प्रआर मनीष राजपूत, प्रआर. श्रीकांत सेंगर, आर. दिलसाय सोनवानी,नंदगोपाल दिवाकर, रतन विश्वकर्मा , आर. गौतम तेन्दुलकर आर. कंचन सिदार , मआर. लक्ष्मीन सिदार का योगदान रहा ।