मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आज से दोबारा शुरू

Chhattisgarh

रायपुर : 27मार्च2025,बीजेपी की मोदी गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ में , 27 मार्च को एक और गारंटी पूरी होने जा रही है. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आज से दोबारा शुरू हो गई. इस योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जाएगी..मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया गया.इस मौके पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े समेत बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता मौजूद रहें..मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा.इस विशेष ट्रेन में बुजुर्ग श्रद्धालु रामेश्वरम और मदुरई के तीर्थ स्थलों का यात्रा करेंगे. इस योजना के तहत बुजुर्गों को यात्रा, भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा किया गया है..मुख्यमंत्री तीर्थ योजना की शुरुआत 2013 में डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल ने शुरू की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इसे बंद कर दिया गया था. अब भाजपा सरकार के सत्ता में लौटते ही इसे फिर से बहाल किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *