छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्टता पुरस्कार की घोषणा, उत्कृष्ट पत्रकार के रुप में राकेश  पांडे और योगेश मिश्रा के नाम की घोषणा

Chhattisgarh

रायपुर : 21 मार्च 2025,छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन आज विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों और पत्रकारों के नामों की घोषणा की है ।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्ट पत्रकार के तौर पर  प्रिंट  मीडिया से  दैनिक भास्कर राकेश पांडे और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सुदर्शन न्यूज के छत्तीसगढ़ ब्यूरो योगेश मिश्रा के नाम की घोषणा हुई । वहीं सत्ता पक्ष से भावना बोहरा और विपक्ष से लखेश्वर बघेल उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं।

उत्कृष्टता पुरस्कार मिलने वालों को विधानसभा अध्यक्ष के साथ सभी विधायकों ने बधाई भी दी ।

गौरतलब है कि योगेश मिश्रा बलौदाबाजार जिले के ग्राम कटगी के रहने वाले हैं, जो पिछले 15 वर्षों से रायपुर में पत्रकारिता कर रहे हैं। अभी वर्तमान में योगेश मिश्रा, सुदर्शन न्यूज में छत्तीसगढ़ ब्यूरो की भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *