भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के चैम्पियन्स ट्रॅाफी मैच में थाना गंज क्षेत्रांतर्गत में ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाला सटोरिया सूरज दुबे गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 04.03.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्टेशन रोड नहरपारा के पास 01 व्यक्ति ऑनलाईन स्ट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सूरज दुबे निवासी गंज रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे मोबाईल फोन की जांच करने पर आरोपी द्वारा मोबाईल फोन में आई.डी. एवं कॉल के माध्यम से भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के चैम्पियन्स ट्रॉफी मैच में ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया है।

जिस पर आरोपी सूरज दुबे को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 54,000/- रूपये जुमला कीमती 70,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 63/2025 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क), धारा 7 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – सूरज दुबे पिता स्व. जमुना दुबे उम्र 44 साल निवासी स्टेशन रोड नहरपारा थाना गंज रायपुर।

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, आर. हिमांशु राठौर एवं विजय बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *