रायपुर,: दिनांक16 जुलाई 2019, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुसुईया उइके को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल की जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने उम्मीद जताई है कि राज्यपाल के रूप में उइके का प्रतिपालकत्व छत्तीसगढ़ शासन को नई ऊर्जा और विश्वास देगा।