रायपुर.: दिनांक 16 जुलाई 2019, अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष अनुसुईया उइके को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है । उइके मध्यप्रदेश की आदिवासी नेत्री रही हैं।पिछले कुछ समय से मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल छत्तीसगढ़ की राज्यपाल के प्रभार में थीं. वे करीब 11 महीने तक प्रभार में रहीं. जुलाई 2018 में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बीडी टंडन का निधन हो गया था. जिसके बाद आनंदीबेन पटेल को को प्रभार दिया गया था.
छिंदवाड़ा की रहने वाली उइके का जन्म 10 अप्रैल 1957 को हुआ. वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं. उइके 2006-12 तक राज्यसभा से सांसद रही हैं. 1985 में वे पहली बार विधायक बनीं.