रायपुर : 24 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
- छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का पहला दिन
- मुख्य समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक खत्म
- बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा
- विधानसभा के बजट सत्र की आज शुरुआत हो रही है
- राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत हो रही है
- पिछली बार के समावेशी बजट से मोदी की गारंटी को पूरा किया गया था
- इस बजट सत्र में कल्याणकारी, समावेशी बजट आने वाला है: सीएम साय
- अटल बिहारी वाजपेयी के हर संकल्प को सरकार पूरा करेगी
- बजट सत्र में नए विधायक आएंगे: सीएम साय
- ट्रिपल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में बन गई है
- अब नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों में सरकार गति लाएगी: सीएम साय
- अगला विधानसभा का सत्र नए भवन में होगा: सीएम साय