रायपुर : प्रार्थी यश जैन ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट कराया कि वह व्ही आई पी सिटी सड्डू विधानसभा में रहता है। दिनांक 14.07.2019 के शाम 4.30 प्रार्थी अपने घर को लाॅक लगाकर देवेन्द्र नगर रायपुर गया था कि प्रार्थी दिनांक 15.07.2019 के करीबन 06ः00 बजे वापस घर आया ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि बाथरूम का खिड़की टूटा हुआ था और कांच के टुकडे नीचे गिरे पडे थे। प्रार्थी आलमारी को देखा तो आलमारी के अंदर रखें नगदी रकम 01 लाख रूपया आलमारी में नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान के अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना विधानसभा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 298/19 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ एच शेख द्वारा सायबर सेल एवं थाना विधानसभा की एक विशेष टीम का गठन कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दियेे गये। टीम द्वारा चोरी की घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर प्रार्थी तथा आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ प्रारंभ करने के साथ ही मुखबीर लगाये गये। घटनास्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों को खंगालने के साथ – साथ अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण भी किया गया। इसी दौरान टीम को आरोपी के संबंध मंे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिसके आधार पर टीम द्वारा सड्डू विधानसभा निवासी एक अपचारी बालक को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। अपचारी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की नगदी 91,000/- रूपये एवं चोरी के पैसों से खरीदी गई 01 नग एम आई कंपनी का मोबाईल फोन जप्त किया गया है। अपचारी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। पुुुुलिस ने उस अपचारी बालक को गिरफ्त में ले लिया है।