गोली चली, पुलिस मौके पर, मामला थाना, घायल हॉस्पिटल गया, अब रफा दफा

Chhattisgarh

रायपुर : गोली चली , राजधानी रायपुर के कोटा इलाके में चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास आधी रात के समय हुई एयरगन फायरिंग ने हड़कंप मचा दिया। यह घटना पार्षद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के जश्न के दौरान हुई। ओशियन डिफेंस अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायरिंग की, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर के कमर में छर्रा लगा और वह घायल हो गया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने ओशियन डिफेंस अकादमी के पास शोर मचाया, जिससे नाराज होकर अकादमी संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं ने नंदकिशोर के घर पर पथराव किया और हंगामा शुरू कर दिया। सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्ष को पुलिस ने थाना लाया और घायल की इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल भेजा।

IPS अमन कुमार ने बताया कि जब रात में पुलिस को सूचना मिली थी तो  मौके पर पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची थी,दोनों पक्ष को पुलिस थाना लाया गया, घायल को एम्स हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा गया था। घायल कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, चंद्राकर ने बाद में थाना में प्रथम सूचना कराने से इनकार कर दिया और चोंट को फटाके की बात कही और मामूली चोंट आया है बताया गया ,तथा  दोनों ही पक्ष ने थाना के बाहर समझौता कर लिया,,मामला दर्ज नहीं हुआ।

बता दें कि अब दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया है।

पुलिस जारी की जानकारी

  • दिनांक 18.02.2025 के रात्रि लगभग 11.30 बजे भूपेंद्र चंद्राकार के द्वारा सूचित किया कि ओसियन अकादमी का संचालक के द्वारा एयर गन से फायर कर चोट पहुंचाया है कि सूचना तस्दीक पर संदेही और आहत को थाना लाया गया और तत्काल आहत को मुलाहिजा हेतु एम्स अस्पताल रवाना किया गया। किंतु प्रार्थी को जब प्रथम सूचना दर्ज कराने कहा गया तब उसने बताया कि रात्रि में पाइप लाइन कोटा फैक्ट्री में खाना खाने के दौरान ओसियान अकादमी के संचालक द्वारा यहाँ हल्ला कर रहे हो बोलकर वाद विवाद करने लगा और इसी समय फटाका की फूटने की आवाज आयी जिस से आहत को लगा कि ओसियन अकादमी के संचालक नंद किशोर के द्वारा आहत के ऊपर एयर गन से फायर किया गया है और विवाद हुआ था।
  • आहत द्वारा यह भी बताया कि दोनों पक्षों के मध्य आपसी सुलह हो गया है और कार्यवाही नहीं चाहने बाबत एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया है। खुद को आयी खरोच के संबंध मे कोई स्पष्ट कारण नही बताया।
  • ओसियन के संचालक नंद किशोर के खिलाफ पृथक से कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *