डबल इंजन सरकार में हुआ डबल फायदा, अब गांवों में बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Chhattisgarh

लोरमी। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी विधानसभा के ग्राम मनोहरपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कर्मठ कार्यकर्ता साथियों के साथ शामिल हुए। सम्मेलन में श्री साव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय दिलाने संकल्पित किया।

साव ने कहा कि, देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार है। पूरा हिंदुस्तान भाजपा मय हो गया है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में भाजपा सरकार, प्रदेश में सरकार, सांसद, विधायक और लोरमी में कमल छाप की सरकार है। इसलिए जिला और जनपद पंचायत में भी सरकार बनाना है।

त्रि स्तरीय पंचायत में सरकार नहीं बनने से विकास कार्यों पर ब्रेक लगने की आशंका है। प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार बनने से छत्तीसगढ़ में विकास ठप पड़ गया था। जनता से आग्रह है कि, नगरीय निकाय चुनाव की तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनाएं।

*इन प्रत्याशियों को जिताने की अपील*

उप मुख्यमंत्री साव ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 से अधिकृत प्रत्याशी शांति देवचरण भास्कर एवं विभिन्न जनपद पंचायत क्षेत्र से मनीषा देवी भास्कर, पूर्णिमा राजपूत, मीणा साहूकार साहू, उर्मिला चंद्राकर, बबीता बंजारे, मूलचंद डाहरे को जिताने की अपील की।

*गांवों में बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकार*

साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार ने मोदी जी की एक एक गारंटी को पूरा किया है। गरीबों के लिए 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दी है। वहीं जिन गरीबों को आवास नहीं मिला है, भाजपा उनको भी आवास देगी। प्रदेश में सर्वे जारी है। उन्होंने बताया कि, किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया। 3100 रुपए क्विंटल में धान की खरीदी की है। भूमिहीन कृषक मजदूरों को 10 हजार रुपए दिए। महतारी वंदन योजना के तहत 12 महीने में 12 किस्त दे दिया है। मोदी सरकार हर महीने गरीबों को चावल दे रही है। लोगों को डबल इंजन सरकार में डबल फायदा मिल रहा है। ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने से ट्रिपल फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *