राजेंद्र नगर में पार्षद वार्ड कार्यालय का शुभारंभ*किया शुभारंभ

Chhattisgarh

 जगदलपुर:- शहर के राजेंद्र नगर,महापौर संजय पांडे ने  वार्ड 21 के बहादुरगुड़ा ललन किराना के पास आज नवनिर्वाचित महापौर संजय पांडे ने वार्ड कार्यालय का उद्घाटन किया। शुभारंभ मौके पर मां दन्तेश्वरी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्जवलित किया गया। संजय पांडे ने कहा इस वार्ड में लगातार पंचायत से लेकर नगर निगम तक 20 वर्षों से कांग्रेस का कब्जा था। इस बार भारतीय जनता पार्टी से लक्ष्मण झा प्रत्याशी घोषित हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया और इस वार्ड के पार्षद के रूप में विजय हुए। वार्ड की जनता ने इस बार उस पर विश्वास जताया। वार्ड के विकास के लिए जनता ने जो बदलाव किया उसके लिए संजय पांडे ने आभार व्यक्त किया। साथ ही वार्ड में पानी व सफाई की समस्या सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को गंभीरता से लेकर उस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। पार्षद लक्ष्मण झा ने कहा वार्डवासियों ने जो विश्वास किया है उस पर मैं खरा उतरूंगा। मेरे घोषणा पत्र में जितने के बाद 15 को आशीर्वाद कार्यक्रम और 16 को वार्ड कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी उसे तत्काल पुरा किया गया है। इसी प्रकार वार्ड के सभी कार्य होंगे। इस अवसर पर गंगा नगर वार्ड की पार्षद आशा साहू, ओम प्रकाश पासवान, प्रकाश यादव, लक्ष्मी राव, रेणु राव, पदमा श्रीवास्तव, गीता ठाकुर, गोंचु ध्रुव, विशाल यादव, लच्छिन बघेल, नायर, ओम झा, अमित नेताम, शाहिद खान अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *