चुनाव बुलेटिंग दिनांक 03 फरवरी 2025

Chhattisgarh

रायपुर : प्रदेश में 11 फरवरी को नगरीय निकाय के अंतर्गत महापौर एवं नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए मतदान होगा। मतों की गणना 15 फरवरी को की जाएगी। प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार अभियान चरम पर है। अभ्यर्थियों द्वारा मतदाताओं को लुभावने वायदे किए जा रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने जा रहा है। चुनाव परिणाम की घोषणा 8 फरवरी को होगी। इसके तीन दिन बाद छत्तीसगढ़ में मतदान होना है। दिल्ली चुनाव परिणाम से छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। एक कहावत भी है – ‘‘दिल्ली दूर है‘‘ खैर कहावत अपनी जगह है। दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें निर्धारित है। दिल्ली देश की धड़कन मानी गई है।

नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष सहित 33 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित – नगर पालिक निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 13 से रमेश पटेल, नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 18 से  नरेन्द्र कुमार देवांगन, नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 से विद्यावती सिंह, रायगढ़ जिला के नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 18 से  पूनम दिबेश सोलंकी और वार्ड क्रमांक 45 से  नारायण पटेल पार्षद पद हेतु नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

मुंगेली जिले के नगर पालिक परिषद लोरमी के वार्ड क्रमांक 10 से धारनी पुरूषोत्तम राठौर, वार्ड क्रमांक 17 से  भीखम शिवशंकर यादव, कोरबा जिला के नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 8 से  आलोक परेडा, नगर पालिका परिषद कटघोरा वार्ड क्रमांक 13 शिवमती पटेल (नीतू), महासमुंद जिले के नगरपालिका परिषद सरायपाली के वार्ड क्रमांक 5 से  रोहित प्रधान एवं वार्ड क्रमांक 13 से  गंगाराम पटेल पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

नगर पंचायत बसना से अध्यक्ष पद हेतु डॉ. खूशबू अभिषेक अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 4 से  आशीष साहू (तिरथो होटल), वार्ड क्रमांक 11 से  महेन्दर सिंह (पिन्टू), वार्ड क्रमांक 13 से  राकेश डड़सेना पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

मुंगेली जिले के नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 5 से  मनोज कुमार पाण्डे और वार्ड क्रमांक 7 से  मेला राम जायसवाल, सक्ती जिला के नगर पंचायत नया बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 7 से  जितेश शर्मा (अन्नपूर्णा), नगर पंचायत डभरा के वार्ड क्रमांक 7 से राधा देवी टंडन एवं वार्ड 15 से  जयशंकर पटेल, सारगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़ के वार्ड क्रमांक 2 से  घनश्याम कहार, वार्ड क्रमांक 3 से मुकेश जायसवाल उर्फ लालू, वार्ड क्रमांक 8 से  सौभाग्य शरण सिंह पार्षद पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 7 से  सीता पैकरा, सरगुजा जिले के नगर पंचायत सीतापुर के वार्ड क्रमांक 14 से  विवेक कुमार नामदेव, जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा के वार्ड क्रमांक एक से रामनिवास गुप्ता, रायपुर जिले के नगर पंचायत समोदा के वार्ड क्रमांक 15 से सत्येन्द्र चेलक एवं गरियाबंद जिले के नगर पंचायत फिंगेश्वर के वार्ड क्रमांक 6 से श्री दीपक श्रीवास पार्षद पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार बालोद जिले के नगर पंचायत डौण्डी के वार्ड क्रमांक 8 से माधुरी रावटे, वार्ड क्रमांक 9 से श्री राजेन्द्र कुमार मानकर और नगर पंचायत चिखलाकसा के वार्ड क्रमांक 4 से  राजू रावटे एवं दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर के वार्ड क्रमांक एक से श्रीमती गीता बघेल पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

नगर पालिका उप निर्वाचन 2025 के लिए नगरपालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 35 से  चंदन यादव और नगर पंचायत कोटा के वार्ड क्रमांक 13 से  पी. विजय कुमार परिमि पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत को मानी गई है, जहां 17, 20 एवं 23 फरवरी को मतदान होने जा रहा है। भारत में पंचायती राज लागू होने के बाद पंचायत संस्थाओं को व्यापक अधिकार दिए गए हैं। इनमें ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत शामिल हैं। प्रदेश में पंचायत चुनाव हालांकि गैर दलीय आधार पर हो रहे हैं किन्तु प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थकों को जीताने में जी-जान से जुटे हुए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने में लगे हुए हैं। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों के पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन प्र्रशिक्षण संबंधी प्रक्रिया प्रदान की जा रही है। पंचायत चुनाव बैलेट बॉक्स के आधार पर होगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मत पत्र होगा। जनपद पंचायत के लिए पीला एवं सरपंच ग्राम पंचायत के लिए नीला और पंच पद के लिए सफेद रंग का मत पत्र निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *