टिकरापारा में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, 90 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार16.2 लीटर शराब जब्त

Uncategorized

रायपुर, 23 अक्टूबर 2026। रायपुर में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टिकरापारा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 90 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 9 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राम मनोहर लोहिया स्कूल के पीछे एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में देशी शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 180 एमएल के 90 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 16.2 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 987/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख फारूक उर्फ चिरावटी (30 वर्ष), पिता शेख अब्दुल, निवासी गौसिया मस्जिद के पीछे, संतोषी नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन तथा टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *