सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी भाजपा का विचार लेकर आमजन को भाजपा से जोड़ेगी : भाजयुमो

Chhattisgarh

रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति, कल 14 जुलाई को भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर, रजबन्धा मैदान में आयोजित की गई है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, महामंत्री संगठन पवन साय, मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विभिन्न विषयों पर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें भाजपा द्वारा अपनी सदस्य संख्या 20 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने की महती जिम्मेदारी युवा मोर्चा को दी गयी है । युवा मोर्चा प्रत्येक कॉलेज, कोचिंग सेंटर, स्कूल, चौक चौराहों पर लोगों को भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा व नरेन्द्र मोदी जी के नये भारत की परिकल्पना से अवगत करा कर उन्हें भाजपा के सदस्य बनाएगी। इस हेतु पूरे प्रदेश के 408 मंडलों में नियुक्त मंडल सदस्यता प्रभारी को आमंत्रित किया गया है। कार्यसमिति में वरिष्ठों से मार्ग दर्शन लेकर सदस्यता प्रभारी अपने मंडल के शक्ति केंद्र व वार्ड में सदस्यता अभियान संचालित करेंगे। कार्यसमिति में युवाओं के उत्साह वर्धन के लिए विशेष रूप से पूर्व सांसद रमेश बैस, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक चंदसुंदरानी, नंदे साहू, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रायपुर जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष गुलाब टिकरिया उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *