सैफ अली खान हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम को लेकर एक डॉक्टर ने सवाल उठाए

Chhattisgarh

Mumbai : Update :(मुंबई) : सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उनका ऑपरेशन हुआ और वह ठीक हैं. डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही हैं. इस बीच, सैफ के कथित हेल्थ इंश्योरेंस के डॉक्यूमेंट लीक हुए और सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए. इस वायरल डॉक्यूमेंट में दावा किया गया कि सैफ ने 35.95 लाख रुपए का कैशलेस ट्रीटमेंट के लिए क्लैम किया था. हालांकि बीमा कंपनी ने सिर्फ 25 लाख रुपए ही अप्रूव किए. इस वायरल डॉक्यूमेंट पर एक डॉक्टर ने इस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी इंश्योरेंस क्लेम कोई बीमा कंपनी नहीं देती.

मुंबई के एक हार्ट सर्जन डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ने सवाल उठाया कि कोई बीमा कंपनी आदमी के लिए 5 लाख रुपए से ज्यादा का बीमा क्लैम अप्रूव नहीं करती. लेकिन बड़े हॉस्पिटल ज्यादा बिल बना रहे हैं और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां उतना दे भी रहे हैं. इससे आम आदमी को परेशानियां हैं. मेडिकल प्रीमियम भी लगातार बढ़ रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *