Ayodhya : अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया. उपचुनाव में 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे.
सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जा चुके हैं.
आगामी 5 फरवरी को मिल्कीपुर में मतदान होगा, जिसके लिए 255 मतदान केंद्र और 414 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं…