एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया का महासमुंद जिले में कछरडीहड और रायपुर जिले में नवा गांव (अभनपुर) का दौरा

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया एआईसीसी के प्रभारी सचिव द्वय डॉ अरुण ओरांव, डॉक्टर चंदन यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कल दिनांक 12 जुलाई  को सुबह 9:30 बजे सर्किट हाउस रायपुर से महासमुंद और रायपुर जिले के दो गोठान के निरीक्षण के लिए जाएंगे।

एआईसीसी के प्रभारियों के साथ इस दौरे में उद्योग मंत्री कवासी लखमा नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन महासमुंद जिले के चारों विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह द्वारिकाधीश यादव विनोद चंद्राकर किस्मत लाल नंद महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष आलोक चंद्राकर रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *