घर से कचड़ा फेकने निकला था व्यापारी…अज्ञात व्यक्ति ने कर दी उसकी हत्या ..

Chhattisgarh

मुंगेली : आज सुबह की घटना, मुंगेली के एक व्यापारी की गला रेत कर हत्या कर दी गई, हत्या से पूर्व वह  बुजुर्ग व्यापारी कचरा फेंकने निकला था,उसी समय घात लगाकर बैठे कुछ लोगोंं ने धारदार हथियार से गला रेतकर  हत्या कर दी। पुलिस के आला अधिकारी मौकेेेे पर उपस्थित है। चौका देने वाली सनसनीखेज हत्याकांड की गम्भीरता को दिखते हुए एसपी सीडी टण्डन मौके पर पहुंचे।

जानकारी मुताबिक घटना मुंगेली के पड़ाव चौक के पास  की है। मृतक 68 वर्षीय धीगढ़मल जैन एक गल्ला व्यापारी था। वह अपनी पत्नी के साथ ही घर पर रहता था। आज सुबह जब वह कचरा फेंकने के लिए घर से बाहर निकला था, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने पहले उसकी आंख में मिर्ची पाउडर फेका, फिर  उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।  पुलिस अधिकारी जांच में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *