लोहारडीह कांड में निलंबित किए गए आईपीएस विकास कुमार का निलंबन से बहाल

Chhattisgarh

कवर्धा: कवर्धा के लोहारडीह कांड में निलंबित किए गए आईपीएस विकास कुमार का निलंबन समाप्त कर दिया गया है। विकास कुमार को पीएचक्यू में सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय पद पर पदस्थ किया गया है। 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार की निलंबन अवधि को ड्यूटी में शामिल कर दिया गया है।

लोहारडीह कांड में निलंबित आईपीएस विकास कुमार को जांच में निर्दोष पाते हुए निलंबन समाप्त कर दिया गया है, केवल संयोग है कि, कल ही लोहारीडीह कांड में 23 लोगों को ज़मानत मिली है, कवर्धा पुलिस की चार्जशीट में इन 23 के विरुध्द सबूत नहीं होने की बात कोर्ट से कही गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *